धनतेरस और दीपावली पर एल्डरमैन राखी अग्रवाल ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।
कोरबा/बांकीमोंगरा; धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व को लेकर नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। इस शुभ अवसर पर बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद की एल्डरमैन श्रीमती राखी रविन्द्र अग्रवाल ने समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने शुभकामना संदेश में श्रीमती राखी अग्रवाल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। धनतेरस का पावन अवसर सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलकामनाओं का संदेश लेकर आता है।
उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे तथा हर घर में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का दीप प्रज्वलित हो। उन्होंने सभी से त्योहार को आपसी प्रेम, सद्भाव और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाने की अपील भी की।
श्रीमती राखी अग्रवाल ने कहा कि त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे पावन अवसर हमें एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और समाज में सकारात्मकता का संदेश देने की प्रेरणा देते हैं।
अंत में उन्होंने समस्त नगरवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
