--:--

दीपका:बेलटेकरी के वार्ड 5-6 में जर्जर सड़क-नाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, पंच समेत ग्रामीणों ने विधायक प्रेमचंद पटेल को सौंपा ज्ञापन।

0
IMG-20260419-WA0006.jpg

राजेश सोनी कि रिपोर्ट:दीपका:बेलटेकरी के वार्ड 5-6 में जर्जर सड़क-नाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, पंच समेत ग्रामीणों ने विधायक प्रेमचंद पटेल को सौंपा ज्ञापन।

छत्तीसगढ़/कोरबा ग्राम पंचायत बेलटेकरी के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 में कई वर्षों से सड़क और नाली निर्माण नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में वार्ड क्रमांक 5 की पंच ज्योति मांडवी, वार्ड 6 की पंच मंजूलता नायक तथा वार्ड निवासी खगेंद्र कौशिक, मोनू नायक, ओमप्रकाश श्रीवास, पिंटू सिंह समेत अन्य ग्रामीणों द्वारा सौंपा गया।
आवेदन में बताया गया है कि बीते 20 से 25 वर्षों से क्षेत्र में सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके चलते वार्ड की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और नालियां भी क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 5 की गली नंबर 11 की समस्या को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यहां सड़क और नाली की स्थिति अत्यंत खराब है, जबकि एक ओर नाली का निर्माण अब तक नहीं किया गया है। इससे घरों के सामने पानी भरने की समस्या बनी रहती है और गंदगी फैलने से लोगों को परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सड़क एवं नाली निर्माण कार्य स्वीकृत कराया जाए। इस संबंध में विधायक प्रेमचंद पटेल ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed