--:--

बांकीमोंगरा में पुण्य पर्व पर सेवा की मिसाल, मां सिद्धिदात्री सेवा समिति ने गौवंश को खिलाई 500 किलो सब्जी।

0
IMG-20260421-WA0002.jpg

बांकीमोंगरा में पुण्य पर्व पर सेवा की मिसाल, मां सिद्धिदात्री सेवा समिति ने गौवंश को खिलाई 500 किलो सब्जी।

छत्तीसगढ़/कोरबा अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर मां सिद्धिदात्री सेवा समिति द्वारा अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में नर सेवा के साथ-साथ जीव सेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया गया। समिति के सदस्यों ने बांकीमोंगरा मुख्य चौक के आसपास में घूमकर निराश्रित गौवंश को 500 किलो ताजी सब्जियां खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन दान-पुण्य के लिए अक्षय फल देने वाला माना जाता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए समिति के कार्यकर्ताओं ने 20 अप्रैल ( सोमवार ) को मुख्य मार्गों पर विचरण कर रही गायों की खोज की और उन्हें पौष्टिक सब्जियां खिलाईं।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में बेसहारा पशुओं के लिए चारे और पानी की भारी किल्लत हो जाती है।
“गौ माता में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। अक्षय तृतीया पर उनकी सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य नहीं है। हमारा उद्देश्य समाज में यह संदेश फैलाना है कि हम अपने पर्वों के उल्लास में इन मूक प्राणियों को न भूलें।
इस सराहनीय कार्य में मुख्य रूप से अशोक अग्रवाल, पंडित राजेन्द्र शुक्ला,अमन साहनी, अप्पू यादव, सुरज सागर, अमन महंत, नरेश सोनी, विनोद कश्यप, देवेन्द्र कुमार और कृष कश्यप का योगदान रहा।

स्थानीय नागरिकों ने भी समिति के इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed