लो वोल्टेज की समस्या से अरदावासी परेशान, भीषण गर्मी में हुआ बुरा हाल।
संवाददाता – समार सिंह बिंझवार:- लो वोल्टेज की समस्या से अरदावासी परेशान, भीषण गर्मी में हुआ बुरा हाल।
छत्तीसगढ़ /कोरबा कोरबा में एक तरफ जहां गर्मी ने कहर बरपा रखा है, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग की व्यवस्था को लेकर लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं, कटघोरा विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम अरदा (डोंगरपाठ) में लो वोल्टेज की समस्या और लगातार बिजली गुल होने से लोग गर्मी में हलाकान हो रहे है, ग्रामीण लो वोल्टेज की वजह से पंखे, कूलर नहीं चल रहे हैं. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है. लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिस वजह से भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि जरूरत के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है और लगातार शिकायत का भी कोई असर नहीं हो रहा है। कई महिनों से क्षेत्रों में भी लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।
कांग्रेस कमेटी अरदा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश आदिले ने बताया कि युवा कांग्रेस व ग्रामीणों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग दर्री ग्रामीण के कनिष्ठ अभियंता अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से शिकायत किया जा चुका हैं, कनिष्ठ अभियंता द्वारा नऐ ट्रांसफार्मर लगाने की आश्वासन दिया जा चुका है उसके बाद भी अभी तक इस ओर कोई पहल नहीं किया जा रहा हैं। ब्लाक उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर ने कहा अधिकारी द्वारा केवल आश्वासन देकर आमजनताओं को बेवकूफ बनाया जा रहा हैं, जल्द हि युवा कांग्रेस व ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही हैं।
