बांकीमोंगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 28 अप्रैल को।
बांकीमोंगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 28 अप्रैल को।
छत्तीसगढ़/कोरबा:’रक्तदान-महादान’ के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ में सामाजिक कार्यों में अग्रणी सी.जी. हेल्पिंग टीम (C.G. Helping Team) व गौ सेवा बांकीमोंगरा (कटाइनार) और संवेदना ब्लड सेंटर, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन विशेष रूप से सिकलिंग और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की सहायता के लिए समर्पित है।
यह शिविर 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक स्थान: कुदरीपारा, रेस्ट हाउस चौक, बांकीमोंगरा जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
आयोजकों ने क्षेत्रीय निवासियों से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान करें। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। विशेष रूप से सिकलिंग और थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्त की निरंतर आवश्यकता होती है, जिसे पूरा करने के लिए यह पहल की गई है।
शिविर के संबंध में किसी भी जानकारी या पंजीकरण के लिए आयोजकों ने निम्नलिखित मोबाइल नंबर जारी किए हैं:
9617193011
9303537871
8103993312
निवेदक: सी.जी. हेल्पिंग टीम एवं गौ सेवा बांकीमोंगरा (कटाइनार)
नोट: यदि आप एक स्वस्थ वयस्क हैं, तो इस महादान का हिस्सा बनकर मानवता की सेवा में अपना योगदान अवश्य दें।

