बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, बांकीमोंगरा में वरिष्ठ नेता राधेश्याम अग्रवाल ने बांटी खुशियां।
बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, बांकीमोंगरा में वरिष्ठ नेता राधेश्याम अग्रवाल ने बांटी खुशियां।
छत्तीसगढ़/कोरबा पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार और एकतरफा जीत पर बांकीमोंगरा एवं आसपास क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक विजय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ नेता राधेश्याम अग्रवाल व प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक परिणाम बंगाल की जनता के अटूट विश्वास और बदलाव की भावना का प्रतीक है। पिछले कई वर्षों से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में कुशासन का माहौल था, जिससे वहां की जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी थी। अब बंगाल की जागरूक जनता ने एक निर्णायक जनादेश देकर उस दमनकारी दौर का अंत कर दिया है।
मोदी-शाह के नेतृत्व पर बंगाल को भरोसा
अग्रवाल ने आगे कहा कि बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों और उनके कुशल नेतृत्व पर अपनी मुहर लगाई है। यह प्रचंड जीत देश में सुशासन, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।
इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में राधेश्याम अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्र में भव्य विजय उत्सव मनाया गया और अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और भारत माता की जय के नारे लगाए।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यह विजय आने वाले समय में देश के राजनीतिक परिदृश्य में और भी बड़े व सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी।
