--:--

ऊर्जा नगरी कोरबा में 1 जून को सजेगी सुर और कला की महफिल, जागृति फाउंडेशन करेगा कलाकारों का भव्य सम्मान।

0
IMG-20260531-WA0003.jpg

ऊर्जा नगरी कोरबा में 1 जून को सजेगी सुर और कला की महफिल, जागृति फाउंडेशन करेगा कलाकारों का भव्य सम्मान।

छत्तीसगढ़/कोरबा छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कोरबा में आगामी 1 जून 2026 को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। ‘जागृति फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस गरिमामयी कार्यक्रम में कला, संगीत और फैशन जगत की प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

कलाकारों और नन्हें हुनहारों को मिलेगा विशेष सम्मान
जागृति फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्लेबैक सिंगर्स (पार्श्व गायकों), सुरों का जादू बिखेरने वाले गायकों का विशेष सम्मान।

फैशन और मॉडलिंग प्रतिभाएं: युवाओं और बच्चों के लिए ‘मिस्टर, मिस एवं मिस्टर किड्स’ का सम्मान।एवं समाज को आईना दिखाने वाले मीडिया के कुछ पत्रकारों को भी ‘विशेष सम्मान’ से नवाजा जाएगा।

प्रतिवर्ष होता है आयोजन, राज्य गठन के बाद से जारी है परंपरा
जानकारी के मुताबिक, जागृति फाउंडेशन द्वारा यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। जब से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ है, तब से संस्था लगातार कोरबा, रायपुर और बिलासपुर जैसे प्रमुख शहरों में कला, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित और सम्मानित करती आ रही है।

इस सफल कार्यक्रम की मुख्य आयोजक और ऑर्गेनाइजर अंजू कुर्रे एवं विकास उन्नति ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की छुपी हुई कलात्मक प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना और उनके हौसले को उड़ान देना है।
इस भव्य समारोह को लेकर कोरबा सहित पूरे प्रदेश के कला प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed