बांकीमोंगरा पालिका क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने जताई नाराजगी, जल्द पानी की समस्या को हल करने का दिये निर्देश।
अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:
छत्तीसगढ़/कोरबा जानकारी के अनुसार कोहड़िया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण पेयजल व्यवस्था हुई प्रभावित।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, मरम्मत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं। कुछ क्षेत्रों में आंशिक सप्लाई शुरू, प्रेसर ठीक होते ही सभी वार्डों में पहुंचेगा पानी।
प्रशासन ने नागरिकों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
वहीं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्र में अचानक उपजी पानी की किल्लत को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार कोहड़िया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आई तकनीकी खराबी के कारण नगर की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी, जिसे लेकर अध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद के आला अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य पूरा कर जलापूर्ति बहाल करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
प्लांट में युद्धस्तर पर सुधार कार्य जारी।
नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की टीम प्लांट में युद्धस्तर पर जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, समस्या के जड़ से समाधान के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं।
कुछ हिस्सों में आंशिक सप्लाई शुरू, कम प्रेसर बनी चुनौती
मरम्मत कार्य के बीच राहत की खबर यह है कि बांकीमोंगरा के कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई आंशिक रूप से शुरू कर दी गई है। हालांकि, प्रेसर प्वाइंट पर जलदाब (वाटर प्रेशर) कम होने के कारण अभी सभी क्षेत्रों में पूरी तरह पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस प्रेशर संबंधी तकनीकी दिक्कत को दूर करने के लिए भी तेजी से सुधार कार्य किया जा रहा है।
इस पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जैसे ही प्रेसर संबंधी तकनीकी दिक्कत दूर होगी, क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नागरिकों से अपील है कि वे थोड़ा धैर्य और सहयोग बनाए रखें, क्योंकि पूरी टीम व्यवस्था को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
वहीं अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देशित किया है कि मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आम नागरिकों को जल्द से जल्द पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए ताकि हर घर को पर्याप्त पानी मिल सके।
