खबर अपडेट: बाकीमोंगरा के अरदा चौक में चक्काजाम समाप्त।
खबर अपडेट: बाकीमोंगरा के अरदा चौक में चक्काजाम समाप्त।
छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में टीएमसी कंपनी से जुड़ा विवाद को लेकर बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत अरदा चौक में चक्काजाम किया गया था। कथित रूप से जातिगत अपमान, अभद्रता और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश बढ़ा हुआ है। चक्काजाम और आदिवासी समाज के लोगों का आक्रोश देख बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा टीएमसी कंपनी के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किया गया। तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ, इस दौरान आदिवासी समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी शामिल थे।
