--:--

कोरबा के भैसमा में ‘आनंद मेला’ की धूम: मनोरंजन और खरीदारी के लिए उमड़ रही भारी भीड़।

0
IMG-20260622-WA0010.jpg

कमलेश कुर्रे विधानसभा रिपोर्टर रामपुर;

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के ग्राम भैसमा में इन दिनों ‘आनंद मेला’ स्थानीय ग्रामीणों और आस-पास के इलाकों से आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह मेला बीती 7 जून से शुरू हो चुका है, जो आगामी 5 जुलाई तक अनवरत जारी रहेगा। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस मेले में हर रोज शाम होते ही रौनक बढ़ जाती है। मेले का समय रोजाना शाम 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच रहे लोगइस भीषण गर्मी के बाद शाम के सुहावने समय में लोग अपने पूरे परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ मेले का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। मेले में बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए विभिन्न प्रकार के आधुनिक और पारंपरिक झूले आए हुए हैं, जिनका लोग जमकर आनंद ले रहे हैं। दूर-दूर से आ रहे पर्यटकों के कारण मेले में हर दिन भारी भीड़ देखी जा रही है। खरीदारी और लजीज व्यंजनों की भरमार महिलाओं के लिए मेले में विशेष रूप से श्रृंगार सामग्री, फैंसी सामान और घरेलू उपयोग की रसोई सामग्रियों की ढेरों दुकानें सजी हैं, जहाँ जमकर खरीदारी हो रही है। इसके साथ ही बच्चों के आकर्षण के लिए रंग-बिरंगे खिलौने और खाने-पीने के शौकीनों के लिए चाट-पकौड़ी, आइसक्रीम सहित विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। मनोरंजन का शानदार केंद्र भैसमा का यह आनंद मेला न केवल स्थानीय ग्रामीणों बल्कि बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए भी मनोरंजन का एक बेहतरीन जरिया बन गया है। अगर आप भी अपने परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताना चाहते हैं, तो 5 जुलाई से पहले शाम के समय भैसमा के इस आनंद मेले का हिस्सा जरूर बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed