--:--

बांकीमोंगरा के विभिन्न पोलिंग बूथों में पहुंचकर डॉ. सी. पथ ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक।

0
IMG-20260628-WA0016.jpg

छत्तीसगढ़ /कोरबा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र कटाईनार में पदस्थ डॉ. सी. पथ ने बांकीमोंगरा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों का भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। सबसे पहले अपने स्टाफ के उप स्वास्थ्य केन्द्र कटाईनार में पोलियो दवा पिलाया गया तत्पश्चात उन्होंने घुड़देवा, डबरीपारा सहित अन्य बूथों में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।
डॉ. सी. पथ ने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक बच्चे को समय-समय पर पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है।
इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं मितानिनों ने भी सहयोग करते हुए घर-घर संपर्क कर पात्र बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। अभियान के दौरान अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed