--:--

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने 76.98 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, कहा— विकास और जनसुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।

0
IMG-20260711-WA0013.jpg

साहिल महंत एवं हिमांशु चौधरी कि रिपोर्ट।

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 8 के शिवालय मोहल्ला (जंगल साइड) में कुल 76.98 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
भूमिपूजन किए गए कार्यों में वार्ड क्रमांक 8 में मुक्तिधाम उन्नयन कार्य (49.24 लाख रुपये), मटन मार्केट मरम्मत कार्य (7.86 लाख रुपये), वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक 30 नग पानी सिंटेक्स स्थापना (9.94 लाख रुपये) तथा वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक 30 नग पानी सिंटेक्स स्थापना (9.94 लाख रुपये) शामिल हैं।
इस अवसर पर भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद संदीप डहरिया , पार्षद अश्वनी मिश्रा, पार्षद राकेश अग्रवाल, फणीधर कर्ष, पार्षद लक्षण सिंह कंवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज मिश्रा, प्रकाश झा, विधायक प्रतिनिधि रितेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल , देव राजपूत, नकूल पटेल सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम का उन्नयन, मटन मार्केट का मरम्मत कार्य एवं पानी की व्यवस्था से संबंधित कार्य आम जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार नए कार्य स्वीकृत कराए जाएंगे और जनता की हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

वहीं पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सभी वार्डों में सिंटेक्स टंकियां स्थापित की जा रही हैं, वहीं मुक्तिधाम एवं मटन मार्केट के उन्नयन से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने का संकल्प दोहराया तथा उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed