सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए टीम चरक धर्म संवाहक & मातृ शक्ति ने निर्धन विधवा मां बेटे के अभिभावक कि भुमिका में रह कर पुनर्विवाह कराया
राजेश सोनी संवाददाता दीपका;
छत्तीसगढ़/कोरबा राजीव नगर झाबर की टीम चरक मातृ शक्तियों द्वारा सोनी देवी जिनके पति के निधन होने के पश्चात वह अपने पुत्र के साथ अपनी बहनों के पास रह रही थी जिनके माता-पिता भी नहीं है टीम चरक के सदस्यों के प्रयास से गणेश सिंह जी के साथ पुनर्विवाह कराया गया न्यायालय के समक्ष दोनों पक्षों द्वारा नोटरी कर सर्वमंगला मंदिर में विधि विधान पूर्वक श्री गणेश सिंह एवं सोनी देवी का विवाह भारतीय परंपराओं के अनुरूप करने का कार्य टीम चरक धर्म संवाहक के सदस्य एवं मातृ शक्तियों द्वारा पंडित जी की उपस्थिति में कराया गया इस पुनीत कार्य में टीम चरक के सदस्यों ने स्वेच्छानुदान कर दंपति को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और विवाह में अपनी सहभागिता दी कार्यक्रम में टीम चरक धर्म संवाहक मातृ शक्तियों में उमा जायसवाल, शिवकुमारी यादव, प्रियांशु देवी, श्यामसुन्दरी, इन्द्राणी साहू, चमेली राजपूत, सुमित्रा देवी, वृंदा महंत, बृहस्पति देवी,शिखा सोनी, समरीन महंत, रविवारी,महिमा, नीलम राय, जाम बाई,तारा बाई, रेखा के साथ साथ संस्थापक सदस्य सत्यप्रकाश मिश्रा, मृणाल रॉय , संदीप गायकवाड़ (पुणे) प्रशांत मिश्रा, अमित गुप्ता, टिकेंद्र सिंह, जयतन महंत, दुर्गा स्वर्णकार, कार्तिक राम श्रीवासजी,लक्ष्मण वैष्णव,अरुण शुक्ला, संदीप शुक्ला, दुर्गेश क्षत्रिय, गणेश राम साहू गौतम पाटिलसहित अनेक टीम चरक धर्म संवाहक सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

