--:--

सावन के दूसरे सोमवार को सुमेधा से बांकीमोंगरा शिव मंदिर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र बांकीमोंगरा।

0
IMG-20260811-WA0014.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा;

कोरबा/कोरबा सावन माह के दूसरे सोमवार को बांकीमोंगरा क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुमेधा नदी से जल भरकर भारी संख्या में शिवभक्तों ने बांकीमोंगरा स्थित एसईसीएल अस्पताल के समीप शिव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। डीजे और गाजे-बाजे के साथ निकली कांवड़ यात्रा में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
यह कांवड़ यात्रा पिछले दो वर्षों से प्रत्येक सोमवार को सावन माह के दौरान निकाली जा रही है। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे शिवभक्त सुमेधा नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा की शुरुआत की गई। इसके बाद शिवभक्त पैदल यात्रा करते हुए बांकीमोंगरा के एसईसीएल अस्पताल के समीप स्थित शिव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
कांवड़ यात्रा में मां सिद्धिदात्री सेवा समिति, व्यापारीगण सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। श्रद्धालु पूरे रास्ते भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए।

हर वर्ष जारी रखने का लिया संकल्प?
शिवभक्तों ने बताया कि सावन के पावन महीने में शुरू की गई यह कांवड़ यात्रा लगातार श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनती जा रही है। पिछले दो वर्षों में यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शिवभक्तों ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
सुबह से ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। जलाभिषेक के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed