--:--

हरेली पर्व पर बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को बधाई।

0
IMG-20260812-WA0001.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा;

छत्तीसगढ़/बांकीमोंगरा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रथम तिहार हरेली पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने प्रदेशवासियों एवं समस्त नगरवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और कृषि जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति, खेती-किसानी और अन्नदाता किसानों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का अवसर भी है।
श्रीमती सोनी विकास झा ने कामना की कि हरेली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई उमंग लेकर आए। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली एवं सभी नागरिकों के स्वस्थ और सुखमय जीवन की मंगलकामना की।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को सहेजना एवं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हरेली पर्व हमें अपनी जड़ों और लोकपरंपराओं से जुड़े रहने का संदेश देती है।

विनीत — श्रीमती सोनी विकास झा
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed