--:--

बांकीमोंगरा के घुड़देवा मार्ग में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, मौके पर जुटी भीड़।

0
IMG-20260816-WA0004.jpg

छत्तीसगढ़ /कोरबा बांकीमोंगरा के घुड़देवा मार्ग में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान घुड़देवा निवासी के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंच गई है।
वहीं, बांकीमोंगरा पुलिस के मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed