--:--

अटल जी की पुण्यतिथि पर बांकीमोंगरा भाजपा मंडल ने दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण।

0
IMG-20260816-WA0005.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा छत्तीसगढ़ के निर्माता एवं भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बांकीमोंगरा भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में बांकीमोंगरा भाजपा मंडल प्रभारी अजय कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, भाजपा जिला मंत्री सतीश झा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो विकास झा, मंडल महामंत्री विकेश झा, श्रीमती अनिता राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एल्डरमैन जितेन्द्र सिंह, अजीत केंवट, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंडल मंत्री रितेश अग्रवाल, प्रणय मिश्रा, पार्षद अश्वनी मिश्रा, हनुमान पांडेय, सुधार साय चौहान, पार्षद पति हेम सिंह कंवर, श्रीमती हेमा शर्मा, कमलजीत सिंह, अनिलराज साहू, राजेश दास, रुकेश पासवान, रविन्द्र अग्रवाल, श्रीमती शिला महंत, कमलेश प्रधान, प्रकाश झा, नकुल पटेल, देव राजपूत, पवन शर्मा, जग्गनाथ गुप्ता, श्रीमती शशि साहू, लक्ष्मी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों, राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और छत्तीसगढ़ के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed