--:--

बांकीमोंगरा में चारों एल्डरमैन कार्यालयों का हुआ शुभारंभ, विधायक अमर अग्रवाल, प्रेमचंद पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद।

0
IMG-20260816-WA0006.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में चारों एल्डरमैन कार्यालय का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एल्डरमैन श्रीमती राखी अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, देव यादव एवं निराकार नाहक के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कार्यालय के शुभारंभ पर एल्डरमैनों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। एल्डरमैन कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को सुनने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यालयों के शुभारंभ को क्षेत्रवासियों के लिए जनसमस्याओं के निराकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने चारों एल्डरमैनों को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी, साथ ही एल्डरमैन श्रीमती राखी अग्रवाल सहित महिला मोर्चा द्वारा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा का महामाला से भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed