--:--

ब्रेकिंग न्यूज़: बांकीमोंगरा क्षेत्र में ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत; चक्का जाम।

0
IMG-20260817-WA0002.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा से सुतर्रा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्लाखार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में मोटरसाइकिल सवार दो लोग आ गए।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को 112 की मदद से कटघोरा चिकित्सालय पहुंचाया गया है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है।

स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों की लापरवाही और सड़क पर बढ़ते हादसों को लेकर नाराजगी जताई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed