--:--

धीरवर श्रीवास बने दर्री मंडल भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष।

0
IMG-20260420-WA0006.jpg

धीरवर श्रीवास बने दर्री मंडल भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष।

छत्तीसगढ़/कोरबा: भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और युवा नेतृत्व को मजबूती देने के उद्देश्य से हाल ही में नियुक्तियों की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा की अनुशंसा से तथा दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरें एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर की सहमति से युवा मोर्चा दर्री मंडल का कार्यसमिति की घोषणा किया गया है।

इसी कड़ी में धीरवर श्रीवास को दर्री मंडल में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि धीरवर श्रीवास की सक्रियता से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

धीरवर श्रीवास ने अपनी इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपाइयों और मित्रों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *