--:--

केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने NKH जीवन आशा अस्पताल पहुंचकर जाना विकास झा का स्वास्थ्य की जानकारी , शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना।

0
IMG-20260422-WA0006.jpg

केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने NKH जीवन आशा अस्पताल पहुंचकर जाना विकास झा का स्वास्थ्य की जानकारी , शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना।

छत्तीसगढ़ /कोरबा छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बुधवार को देर शाम जमनीपाली स्थित NKH जीवन आशा हॉस्पिटल पहुंचे। यहाँ उन्होंने भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया।

अस्पताल प्रवास के दौरान मंत्री देवांगन ने विकास झा के उपचार में लगे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इलाज की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मंत्री लखन लाल देवांगन की इस संवेदनशीलता को देख वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। मंत्री देवांगन ने विकास झा से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि धैर्य रखें, आप जल्द ही स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होंगे। हम सब आपके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना करते हैं।

उपस्थित लोगों ने मंत्री जी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। इस दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवार सहित बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा,वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद प्रमोद सोना, नकुल पटेल व भाजपा कार्यकर्ता और विकास झा के समर्थक अस्पताल परिसर में मौजूद रहे, जिन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *