बांकीमोंगरा टीएमसी कंपनी के खिलाफ अरदा चौक में चक्काजाम जारी, सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार।
बांकीमोंगरा टीएमसी कंपनी के खिलाफ अरदा चौक में चक्काजाम जारी, सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार।

शत्रुहन पटेल की रिपोर्ट:
छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में टीएमसी कंपनी से जुड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है, कथित रूप से जातिगत अपमान, अभद्रता और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश बढ़ा हुआ है। इसलिए तय दिनांक 18 जून 2026 के अनुसार आज सुबह से ही बांकीमोंगरा क्षेत्र के अरदा चौक में चक्काजाम कर दिया गया है। फिलहाल खबर बनाएं जाने तक चक्काजाम जारी है, आगे की अपडेट जारी। इस दौरान भारी संख्या में आदिवासी समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के ग्रामवासी मौजूद हैं। चक्काजाम स्थल पर बांकीमोंगरा पुलिस प्रशासन भी मौजूद है, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।
