ब्रेकिंग न्यूज़: तिलकेजा क्षेत्र में सड़क हादसा, ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत।
कमलेश कुर्रे एवं गौतम कुमार कि रिपोर्ट;
छत्तीसगढ़/कोरबा-शक्ति मुख्य मार्ग पर ग्राम तिलकेजा के आमापाली के समीप सोमवार सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार शक्ति की ओर से आ रही एक स्कूटी को ट्रैक्टर क्रमांक CG11 AH 8945 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा।
हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल खबर बनाये जाने तक मृतक युवक की पहचान और वह किस गांव का रहने वाला था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।
