--:--

बांकीमोंगरा क्षेत्र के टीएमसी कंपनी मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन 25 जून से, तैयारियां आंदोलन की तैयारियां पूर्ण।

0
IMG-20260621-WA0030.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा कोयला धानी भू विस्थापित किसान संघ और क्षेत्र क्रमांक 6 के जनपद सदस्य के द्वारा विगत दिनांक 11 /6/2026/ को एस ई सीएल कोरबा महाप्रबंधक को और अन्य सभी विभागों को अपने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था कि कोरबा परियोजना के अंतर्गत आने वाले भूमिगत खदान सिंघाली में कोयले के उत्खनन कर पेस्ट फिलिंग के लिए आई आउट सोर्सिंग कंपनी टीएमसी मिररल रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मुख्य द्वार पर अनिश्चित कालीन धरना /प्रदर्शन /आंदोलन को लेकर जिसे लेकर विगत दिनांक 17/6/2026/ को कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता दोपहर 12 बजे जिला प्रशासन एसईसीएल प्रबंधन और ग्रामीणों के मध्य आयोजित की गई जो सार्थक नहीं रही और आंदोलन यथावत नियत तिथि को जारी रहने की बात कही गई l भूविस्थापित किसानों की 8 सूत्रीय मांगे इस प्रकार हैं
1 सिंघाली भूमिगत खदान प्रभावित ग्राम अरदा,भेजीनारा ,लालपुर के किसानों की अधिग्रहित भूमि में 275 लोगों को रोजगार और मुआवजा दिया गया है उसकी लिखित में संपूर्ण जानकारी कोरबा प्रबंधन द्वारा दिया जाए
2 लालपुर और भेजीनारा ग्राम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को बाधित न कर व्यवस्थित किया जाए
3 निस्तारी के लिए जो तालाब खदान खुलने के पूर्व में था उसे क्यों पाटा गया इसकी विधिवत जानकारी
4 ग्राम भेजीनारा और लालपुर में स्थाई पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए
5 जिनकी जमीनें खदान में गई हैं प्रत्यक्ष प्रभावित भूविस्थापितों को टी एम सी मिनरल रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में वैकल्पिक रोजगार प्रदान किया जाए
6 खसरा नंबर 217/16 घ,217/162, 217/16 ग़ के किसानों की जमीन पर जो कब्जा टी एम सी प्राइवेट कंपनी के द्वारा कर लिया गया है उस पर उचित कानूनी कार्यवाही
7 किसानों के पूर्वजों के मुक्ति धाम को नुकसान पहुंचा कर जो जनभावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है उक्त कंपनी द्वारा उस पर तत्काल कानूनी कार्यवाही
8 लालपुर, भेजीनारा , अरदा के ग्राम के अधिकांश किसानों की जो पर्ची 1987 में सिंघाली भूमिगत खदान के अधिग्रहण के समय ली गई थी जिसे आज पर्यंत तक वापस नहीं किया गया है उसमें अर्जित भूमि के खसरे को विलुप्त कर पर्ची वापस किया जाए ताकि किसानों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ मिले वहां के बच्चों की जाति प्रमाण पत्र बनाने में आसानी हो
एस ई सीएल कोरबा प्रबंधन इन सभी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर कोई सार्थक पहल करने में नाकाम रही है जिसे लेकर प्रभावित गांवों के भूविस्थापित किसानों में एस ई सीएल कोरबा प्रबंधन के प्रति काफी आक्रोश है जिसे लेकर 3 गांवों के भूविस्थापित किसानों ने 25 जून को होने वाले आंदोलन को लेकर अपनी बैठकें तेज कर दी है इसी कड़ी में आज दिनांक 21 /6/2026/ को भेजीनारा ग्राम में आंदोलन को सफल बनाने को लेकर कोयला धानी भू विस्थापित किसान संघ के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह और क्षेत्र क्रमांक 6 के जनपद सदस्य श्रवण सिंह तंवर के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और किसानों की उपस्थिति रही सभी ने 25 जून को होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया बैठक में राजेंद्र सिंह,नारायण सिंह,सुनील राज दीवान जयनारायण, आशुतोष बजरंग,जयरतन, धार्मिन बाई,मीना बाई,अमरीका बाई जल बाई, गीता बाई संतन बाई,द्वारका दास उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed