दीपका निवासी नितीश सोनी ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा उत्तीर्ण, दीपका युवा कांग्रेसजन दी शुभकामनाएं।
राजेश सोनी संवाददाता दीपका;

छत्तीसगढ़/कोरबा दीपका निवासी नितीश सोनी ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा उत्तीर्ण, दीपका युवा कांग्रेसजन दी शुभकामनाएं। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की एक नई कहानी लिखते हुए कोरबा जिले के दीपका सोमवारी बाजार निवासी नितीश सोनी ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके पूरे परिवार, मित्रों और समाज में अत्यंत हर्ष और गर्व का माहौल है।
कठिन परिश्रम से हासिल किया मुकाम नितीश सोनी ने इस बेहद कठिन मानी जाने वाली परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात एक कर दिया था। उनके इस कठिन परिश्रम, अटूट समर्पण और निरंतर लगन का ही परिणाम है कि आज उन्होंने इस गौरवपूर्ण मुकाम को हासिल कर अपने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिवार में बधाई देने वालों का तांता नितीश की इस शानदार सफलता पर उनके पूज्य माता-पिता लक्ष्मीकांत सोनी एवं श्रीमती रागिनी सोनी को चारों ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस सुखद और भावुक अवसर पर नितीश के दादा-दादी रामकुमार सोनी एवं श्रीमती सोना देवी भी अत्यंत आनंदित हैं और उन्होंने पोते को गले लगाकर अपना आशीर्वाद दिया। रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का घर पर बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।
वहीं नितीश सोनी को विकास केसरवानी, भरत मिश्रा, बालेन्द्र सिंह, अफजल अली, रहमान खान एवं समस्त युवा कांग्रेस दीपका व समाज के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने नितीश सोनी जी को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि नितीश अपने जीवन के इस नए सफर में निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें। साथ ही, अपनी विशिष्ट ज्ञान और प्रतिभा के बल पर देश, समाज और राष्ट्र की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
