--:--

बांकीमोंगरा में हर्षोल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किए दर्शन व खींची रथ की रस्सी।

0
Picsart_26-07-17_09-59-28-971.png

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा नगर में भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा की पावन रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
रथयात्रा के दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान के रथ की रस्सी भी खींची और रथयात्रा में सहभागिता निभाई।
भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की रथयात्रा शांतिनगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सोमवारी बाजार, सनशाइन स्कूल मार्ग होते हुए बांकीमोंगरा के मुख्य चौक स्थित सिद्धीदात्री मंदिर प्रांगण पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा भजन-कीर्तन और जयघोषों से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
रथयात्रा के सफल आयोजन में मंदिर समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण इस आयोजन ने नगर में धार्मिक उल्लास का अद्भुत माहौल बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed