--:--

देवपहरी में एकल अभियान का पाँच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न।

0
IMG-20260721-WA0001.jpg

प्रबंधन संपादक सुनील दास कि रिपोर्ट;

छत्तीसगढ़/कोरबा एकल अभियान अंचल कोरबा के संच देवपहरी, बालको एवं मोरगा का पाँच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 16 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक सभागार भवन देवपहरी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ संच समिति संरक्षक प्रेमदास महंत, हरि शंकर यादव एवं अध्यक्ष धन सिंह कंवर की गरिमामयी उपस्थिति में माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात ओंकार मंत्र, गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना तथा श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख रूपलाल सोरठे, संच प्रशिक्षक जयपाल टेकाम, कौस्तुक राज, शीतला पटेल, अयोध्या निर्मलकर, जीनू महंत, प्रीति विश्वकर्मा एवं चंद्रा कुमार राठिया ने पंचमुखी शिक्षा तथा प्राथमिक शिक्षा के सातों विषयों पर आचार्यों को विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान लेमरू थाना प्रभारी सुमन लाल पोया ने उपस्थित होकर साइबर अपराधों से बचाव एवं जागरूकता पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। वहीं अंचल अभियान प्रमुख वेद प्रसाद यादव ने प्रशिक्षण वर्ग का अवलोकन करते हुए आचार्यों का समीक्षा सत्र लिया तथा प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।
वन विभाग लेमरू के अधिकारी विकास बनर्जी के सहयोग से डिप्टी रेंजर विमलता, संतोष कुमार ध्रुव तथा परिसर रक्षक जय कुमार कंवर ने वन विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं वन संरक्षण संबंधी जानकारी विस्तार से साझा की।
समापन समारोह संच समिति संरक्षक प्रेमदास महंत, अध्यक्ष धन सिंह कंवर, सचिव कृष्णा कुमार कंवर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा के जिला प्रचारक उमेंद शाहू तथा अंचल अभियान प्रमुख वेद प्रसाद यादव की गरिमामयी उपस्थिति में एकल अभियान की परंपरागत पद्धति के अनुसार संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत, परिचय एवं उद्बोधन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रेमदास महंत ने अपनी आकर्षक हस्तकला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और आनंद का संचार हुआ।
अंत में सभी आचार्यों एवं अतिथियों ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया तथा प्रशिक्षण वर्ग का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में संच समिति संरक्षक अमृतलाल राठिया ने भवन व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग दिया, वहीं समिति सचिव कृष्णा कुमार कंवर ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान आचार्यों के स्वास्थ्य एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा।
पाँच दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से आचार्यों को शिक्षा, संस्कार, ग्राम विकास, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन जैसे पंचमुखी विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे अपने-अपने ग्रामों में एकल अभियान के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed