--:--

जय हिन्द और वन्देमातरम के नारों से गूंजा ग्राम तिलकेजा

0
IMG-20260811-WA0004.jpg

गौतम कुमार संवाददाता उरगा:

छत्तीसगढ़/कोरबा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ” हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय तिलकेजा के छात्रों के द्वारा गांव की गलियों में तिरंगा झंडा लेकर भ्रमण किया गया। साथ ही वंदेमातरम, भारत माता की जय और तिरंगे झंडे की जय की नारों से पूरा गांव गूंजायमान हो गया।
इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के राष्ट्रीय चिन्ह के सम्मान में तिरंगा ध्वज को प्रत्येक नागरिक द्वारा शान के साथ अपने-अपने घरों में भी ससम्मान लगाने का संदेश था। इस अवसर पर मुख्य रूप से शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष किशन साव, सदस्य राम निरंजन जायसवाल, गांव के पूर्व सरपंच कुलसिंह कंवर, तिरंगा यात्रा प्रभारी एम एल कंवर, वरिष्ठ व्याख्याता आर के पटवा, बी आर साहू, श्रीमती एस जाहिरे, शाला नायक कुमारी जिज्ञासा राज एवं छात्र परिषद तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं पूरी तरह से जोश से लवरेज होकर यात्रा में शामिल रहे। इस यात्रा को ग्राम वासियों ने खूब सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed