--:--

ब्रेकिंग न्यूज़: बांकीमोंगरा में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत; घटनास्थल पर चक्काजाम।

0
IMG-20260817-WA0024.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरदा के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने कटघोरा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम अरदा निवासी सूर्या भवन तंवर और राजू पटेल बाइक क्रमांक CG 12 BL 9042 पर सवार होकर अपने गांव अरदा से बांकीमोंगरा मार्केट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान CG 04 JB 5380 क्रमांक का ट्रक सुराकछार-बांकीमोंगरा मार्ग से आगे की ओर जा रहा था, इस दौरान सुक्लाखर के समीप सरदारीन ढाबा के पास एक्सीडेंट हो गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक द्वारा वाहन चलाने के दौरान लापरवाही बरतने से बाइक सवार दोनों व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि सूर्या भवन तंवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू पटेल को कटघोरा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल पर फिलहाल चक्काजाम की स्थिति बनी हुई है। सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
मौके पर कटघोरा नायब तहसीलदार अमनदीप अंचल, दर्री सीएसपी एवं बांकीमोंगरा पुलिस मौजूद है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
फिलहाल घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और चक्काजाम के कारण आवागमन प्रभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed