--:--

ब्रेकिंग न्यूज़: बांकीमोंगरा में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, 3 गंभीर घायल।

0
IMG-20261005-WA0003.jpg

कोरबा/बांकीमोंगरा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 नंबर में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात ट्रक वाहन ने लोगों को ठोकर मार दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मृतक का शव घटनास्थल पर पड़ा रहा, जिसे लेकर मौके पर लोगों में आक्रोश देखा गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार अज्ञात ट्रक वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed