--:--

बांकीमोंगरा सड़क हादसे में घायल युवक ने भी तोड़ा दम, दो घंटे से चक्काजाम जारी।

0
IMG-20261005-WA0003.jpg

कोरबा/बांकीमोंगरा: कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकी 2 नंबर में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को कोरबा अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं स्कूटी सवार दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG-04-JB-3963 ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक क्रमांक CG-12-AX-5655 पर सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए कटघोरा से कोरबा अस्पताल ले जाया गया है ‌ लेकिन हालात गंभीर बताया जा रहा है।
वहीं एक स्कूटी पर सवार तीन अन्य लोग भी हादसे में घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। मृतक ग्राम रोहिना, थाना बांकीमोंगरा के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि घायल दोनों व्यक्ति सेमीपाली व एक ग्राम रोहिना के बताए जा रहे हैं।


दो घंटे से चक्काजाम, ग्रामीणों में आक्रोश:
हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक करीब दो- ढाई घंटे से चक्काजाम जारी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
स्थिति को देखते हुए मौके पर कटघोरा नायब तहसीलदार सहित आसपास क्षेत्र के थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रही है।
फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन की निगरानी में चक्काजाम समाप्त कराने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *