--:--

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने नगरवासियों को दी छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

0
IMG-20261115-WA0004

छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और लोकआस्था का प्रतीक, सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख-समृद्धि लाए छठी मईया – सोनी विकास झा।

बांकीमोंगरा। लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्र के समस्त नगरवासियों, छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और समर्पण का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, परिवार की सुख-समृद्धि और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं एकता का संदेश देता है।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि छठी मईया और भगवान सूर्यदेव की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। उन्होंने छठ व्रत करने वाली माताओं एवं बहनों की श्रद्धा, तपस्या और कठिन साधना को नमन करते हुए उनके परिवारों की मंगलकामना की।

उन्होंने कामना की कि छठी मईया की कृपा से नगर पालिका बांकीमोंगरा सहित पूरा क्षेत्र उन्नति और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़े तथा प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

अंत में उन्होंने समस्त नगरवासियों को छठ महापर्व की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्व को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed