--:--

बांकीमोंगरा: खोलार नदी में नहाने गए 55 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम।

0
IMG-20261117-WA0007

बांकीमोंगरा: जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरेना स्थित खोलार नदी में डूबने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार सुबह नदी में शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पुरेना निवासी बाबूलाल निर्मलकर (लगभग 55 वर्ष) पिता घासीराम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूलाल निर्मलकर मंगलवार सुबह रोजमर्रा की तरह नहाने के लिए खोलार नदी गए हुए थे। इसी दौरान नदी के गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गए और उनकी मौत हो गई। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने तथा बाद में नदी में शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना संबंधित पार्षद को दी।

इसके बाद पार्षद पति शिवरतन कंवर ने घटना की जानकारी बांकीमोंगरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामकुमार साव पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया तथा आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की।

इसके पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों और परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed