बांकीमोंगरा के घुड़देवा में 30 अप्रैल से प्रारंभ होगा ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट।
बांकीमोंगरा के घुड़देवा में 30 अप्रैल से प्रारंभ होगा ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट।
छत्तीसगढ़ /कोरबा खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बांकीमोंगरा क्षेत्र के घुड़देवा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट’ का शानदार आयोजन होने जा रहा है। खेल का यह रोमांच 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) से शुरू होगा।
इस बार टूर्नामेंट की सबसे खास बात इसका रात्रि कालीन (Night Matches) आयोजन है। शाम 7:00 बजे से फ्लड लाइट्स की दूधिया रोशनी में देशभर के बेहतरीन खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह बेहद खास होने वाला है, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व शिरकत करेंगे। जहां
मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद बांकीमोंगरा) , अति विशिष्ट अतिथि विकास झा (पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजयुमो), सतीश झा (जिला महामंत्री, भाजपा), परमानंद सिंह (जिला महामंत्री ग्रामीण, कांग्रेस) , विशेष सानिध्य अमरजीत सिंह (संरक्षक), अजय प्रसाद एवं उदय शर्मा बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष ।
वही टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए पवन गुप्ता (सचिव, कोरबा जिला फुटबॉल), अध्यक्ष कृपा राम साहू, और उपाध्यक्ष संजय आजाद के नेतृत्व में पूरी टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है।
स्थान: घुड़देवा फुटबॉल मैदान, बांकीमोंगरा, कोरबा (छत्तीसगढ़)
समय: प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से
क्षेत्र की जनता और खेल प्रेमियों को इस रोमांचक टूर्नामेंट का गवाह बनने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
इस प्रतियोगिता में आयोजकों द्वारा प्रथम पुरस्कार 41000 , द्वितीय पुरस्कार 21000 रखा गया है वहीं एंट्री फिस 2100 रुपए है।

