--:--

बांकीमोंगरा में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह।

0
IMG-20260428-WA0010.jpg

बांकीमोंगरा में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह।

छत्तीसगढ़ /कोरबा छत्तीसगढ़ हेल्पींग टीम व गौ सेवा बांकीमोंगरा एवं संवेदना ब्लड सेंटर कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में मानवता की सेवा और ‘रक्तदान-महादान’ के संदेश देते हुए बांकीमोंगरा क्षेत्र के रेस्ट हाउस सामुदायिक भवन में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय युवाओं , युवती और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा उपस्थित रहीं। वें उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आपके द्वारा दी गई रक्त की एक बूंद किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकती है। बांकीमोंगरा के युवाओं में समाज सेवा का यह जज्बा वाकई प्रेरणादायक है‌।

सुबह से ही रक्तदान करने के लिए युवाओं की लंबी कतारें देखी गईं जिसमें लगभग 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान से पूर्व सभी दाताओं का बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन चेकअप किया गया।
पालिका अध्यक्ष द्वारा रक्तदाताओं को हेलमेट , एयरफोन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में रक्त की कमी को दूर करना और लोगों में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को मिटाना है। श्रीमती सोनी विकास झा ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्वास्थ्य विभाग की टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed