--:--

बांकीमोंगरा पालिका के जिम्मेदार अधिकारी कर रहे चोरी का इंतजार! परिसर के बाहर महीनों से लावारिस पड़े हैं टूटे बिजली के खंभे।

0
IMG-20260604-WA0005.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा नगर पालिका नि के अधिकारी और जिम्मेदार विभाग किस कदर कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण बांकीमोंगरा में देखने को मिल रहा है। यहाँ पालिका परिसर के ठीक बाहर पिछले कई महीनों से बिजली के टूटे हुए लोहे के खंभे (पोल) लावारिस हालत में पड़े हुए हैं। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी इन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने या वापस ले जाने की जहमत किसी अधिकारी ने नहीं उठाई है। स्थानीय लोग अब चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि शायद जिम्मेदार अधिकारी इन कीमती खंभों के चोरी हो जाने का इंतजार कर रहे हैं!

सरकारी संपत्ति भगवान भरोसे।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हुए विकास कार्यों या दुर्घटनाओं के दौरान बदले गए ये खंभे कबाड़ नहीं, बल्कि कीमती सरकारी संपत्ति हैं। इन्हें नियमानुसार विभाग के स्टोर रूम में जमा किया जाना चाहिए । लेकिन इन्हें पालिका कार्यालय के ठीक बाहर भी सड़क किनारे पड़े जर्जर खम्भे को लावारिस छोड़ दिया गया है।

जब पालिका प्रशासन अपने खुद के दफ्तर के बाहर पड़ी सरकारी संपत्ति की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है, तो वह पूरे क्षेत्र के विकास और सुरक्षा का जिम्मा कैसे संभालेगा।
चोरों के हौसले बुलंद, कभी भी पार हो सकती है संपत्ति
औद्योगिक और खदान क्षेत्र होने के कारण इस इलाके में कबाड़ चोरों का गिरोह सक्रिय रहता है। रात के अंधेरे में इन भारी-भरकम लोहे के खंभों को गायब करना चोरों के लिए बेहद आसान है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि खंभे महीनों से धूल खा रहे हैं
यदि ये खंभे चोरी हो जाते हैं, तो सरकारी खजाने को सीधा नुकसान होगा।
चोरी होने के बाद अधिकारी अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेंगे।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अधिकारियों को सब कुछ बकायदा दिखने के बावजूद वे आंखें मूंदे बैठे हैं।
अब देखना यह होगा कि इस खबर के प्रकाशन के बाद सोए हुए अधिकारी जागते हैं और इन खंभों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हैं, या फिर वाकई इनके ‘चोरी’ हो जाने का ही इंतजार किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed