विश्व पर्यावरण दिवस पर बिंझरा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण।

सुनील दास कि रिपोर्ट: छत्तीसगढ़/कोरबा आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हर वर्ष की भांति राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठक सर्वेश सोनी के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान के सहयोग व जनपद सदस्य भैयाराम कंवर के गरिमामय उपस्थिति में इन सभी ने स्वास्थ्य केन्द्र ढुरेना विजयनगर की सीएचओ श्रीमती तात्या यादव,एन एम श्रीमती सावित्री मानिकपुरी, पूर्व नि: शुल्क सेवाभावी अध्यापक योगराज ब्रेड, मानदेय भृत्य नकुल यादव आदि सभी ने वृक्षारोपण किया जिसमें विशेष रूप से जनपद सदस्य भैयाराम कंवर व एस एम सी अध्यक्ष धजाराम चौहान ने नारियल पौधा, प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने नींबू व मीठी नीम तथा डॉ तात्या यादव व श्रीमती सावित्री मानिकपुरी ने अशोक पेड़ लगाकर उसके पोषण की शपथ ली व सभी लोगों से इस युद्ध विभिषिका वर्ष में पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिकाधिक पौधारोपण की अपील की। कार्यक्रम में उल्लेखनीय बात यह रही कि सभी ने परिसर में लगे मीठे जामुन का भरपूर आनंद लिया व स्कूल परिसर के आसपास रहनें वाले भूखे जानवरो को बिस्कीट आदि खिलाया।प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने सभी का इस नेक दिवस व नेक काम के लिए आभार व्यक्त किया।
