विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर बांकीमोंगरा भाजपा मंडल ने किया वृक्षारोपण।

छत्तीसगढ़ /कोरबा विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर 5 जून को बांकीमोंगरा भाजपा मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष के विशेष अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष के साथ हुई। इसके पश्चात मंडल के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है जिसे बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हम अपनी मां के सम्मान में और धरती माता की रक्षा के लिए यह वृक्षारोपण कर रहे हैं।

बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और हर नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है।
वहीं भाजयुमो छ:ग पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने कहा कि आज का यह दिन सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद करने का संकल्प दिवस है। आज जब हम सब यहाँ एकत्रित हुए हैं, तो हमारे सामने सिर्फ पौधे लगाने का लक्ष्य नहीं है, बल्कि इस धरती को, हमारी छत्तीसगढ़ महतारी को एक नया जीवन देने का संकल्प है।
हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश को एक बेहद भावुक और पवित्र मंत्र दिया है— ‘एक पेड़ मां के नाम’ । मां हमें जीवन देती है, हमारा पालन-पोषण करती है और बिना किसी स्वार्थ के अपना सर्वस्व न्योछावर कर देती है। ठीक उसी तरह, यह धरती माता और यह प्रकृति भी हमारा पालन-पोषण करती है। इसलिए, जब हम अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाते हैं, तो वह केवल एक पेड़ नहीं होता वह हमारी मां के प्रति हमारा सम्मान होता है और धरती माता के प्रति हमारा कर्तव्य होता है।
“जिस तरह मां का आशीर्वाद हमारे जीवन को सुरक्षित रखता है, ठीक उसी तरह हमारे द्वारा लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखेगा।”
इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, भाजपा जिला मंत्री सतीश झा, बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, भाजयुमो पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा, अजीत केंवट , लक्ष्मीचंद अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मी देवांगन, बांकीमोंगरा मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, विकेश झा, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष संजय दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज मिश्रा, युवा नेता प्रकाश झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि साहु, मंडल मंत्री गौरी केंवट, प्रणय मिश्रा व मंगलू जनार्दन,श्रीमती निर्मला, माधूरी केंवट सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ स्तर पदाधिकारी व महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
