बीस वर्षो से दीपका बस स्टैंड चालू ना होने से आम लोग परेसान और अतिक्रमण बढ़ा।
राजेश सोनी संवाददाता दीपका:
छत्तीसगढ़ /कोरबा नगर पालिका परिषद् दीपका के वार्ड क्र. 10 में स्थित बस स्टेण्ड को सुचारू रूप से सचालन किया जाये एवं उक्त स्थान को अतिक्रमण मुक्त किये जाने हेतु।

नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड के 10 में स्थित बस स्टेण्ड लगभग 20 वर्षों से संचालित नहीं हो पाया जिससे जनता को उक्त बस स्टैण्ड से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है, तथ्य उक्त बस स्टैण्ड में निर्मित दुकानों एवं स्थानों को कोलकबाड़ माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है कई स्थानों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर वहां शराब पीने एवं असामाजिक गतिविधियों का अल्या बना लिया गया है इसके बावजूद नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा कब्जाधारियों एवं अतिक्रमणकारियों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है।
अतः उक्त विषय पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए स्वयं स्थल पर निरीक्षण किया जाय ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके तथा जनता के हित में उचित निर्यण लिया जा सकें।
