--:--

ग्राम पंचायत चुईया डुग्गू पारा में बालको वेदांता हॉस्पिटल को मिला MBBS डॉक्टर, ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की उम्मीद।

0
IMG-20260813-WA0013.jpg

सूको महंत संवाददाता बालको

कोरबा/बालको ग्राम पंचायत चुईया डुग्गू पारा में बालको वेदांता द्वारा संचालित बालको हॉस्पिटल में MBBS डॉक्टर की नियुक्ति की गई है। ग्रामीणों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम बताया है।
MBBS डॉक्टर की नियुक्ति होने से अब पंचायत क्षेत्र के लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। विशेष रूप से गंभीर बीमारियों से संबंधित प्रारंभिक जांच, उपचार एवं उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों से अपील की गई है कि स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, उपचार, जानकारी अथवा चिकित्सकीय परामर्श के लिए अधिक से अधिक संख्या में बालको वेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।
हॉस्पिटल का समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
ग्रामीणों ने बालको वेदांता द्वारा MBBS डॉक्टर की नियुक्ति किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed