--:--

बांकीमोंगरा भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, 4 प्रमुख बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

0
IMG-20260812-WA0008.jpg

छत्तीसगढ़/बांकीमोंगरा। भारतीय जनता पार्टी बांकीमोंगरा मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को आदर्श नगर, कुसमुंडा में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी अजय कुमार दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने की।
बैठक में मंडल के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष शालिक राम दुबे एवं सुंदर बंजारे, मंडल महामंत्री विकेश झा, मंडल मंत्री कविता यादव, गौरी केवट एवं रितेश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत कैवर्त, पूर्व मंडल महामंत्री हनुमान प्रसाद पांडे, मनोज कुंडु, श्रावण यादव, राकेश पटेल सहित शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
इन 4 प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा
1. भव्य तिरंगा यात्रा:
बैठक में मंडल स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित करने को लेकर रणनीति एवं तैयारियों पर चर्चा की गई।
2. विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस:
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर आवश्यक रूपरेखा तय की गई।
3. स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण:
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल के सभी निर्धारित केंद्रों एवं मंडल मुख्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
4. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि:
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक मनाने को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मंडल प्रभारी अजय कुमार दुबे ने सभी विषयों पर कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य करने और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक का उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय पर्वों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को मजबूत करना तथा मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed