--:--

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा की नई कार्यकारिणी घोषित, कई पत्रकारों को मिली जिम्मेदारी।

0
1003682678-1.webp

छत्तीसगढ़ /कोरबा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी कीर्तन मनोज मिश्रा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना एवं जिला महासचिव ओम गवेल ने कोरबा जिले की नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की है।
जारी सूची के अनुसार जिला संरक्षक के रूप में कृष्ण गोपाल मित्तल, साजी थॉमस, हितेश अग्रवाल, धीरज दुबे, विनोद साहू, अरविंद पांडे, देवेंद्र श्रीवास एवं नीलेंद्र राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक अदिल, अजय राय, निशान झा, रितेश जायसवाल, राजू खत्री, महेश कुर्रे एवं अनूप पासवान को नियुक्त किया गया है। वहीं शारदा पाल एवं सतपाल सिंह को जिला सचिव, ओम कुर्रे को जिला कोषाध्यक्ष, प्रकाश तिवारी एवं रामचरण साहू को जिला सहसचिव, आलोक पांडे को जिला प्रवक्ता तथा मनहरण साहू को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
जिला कार्यकारिणी में विकास सोनी, जगदीश अग्रवाल, बिरजू बाला, रामकुमार यादव, विमल ठाकुर, शब्बीर अंसारी, चंद्र प्रकाश जायसवाल, शाह आलम, इमरान खान, मणी पाल निमजा एवं अशोक अग्रवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन पर पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित टीम पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed