नवपदस्थ एसडीएम कटघोरा से HMS प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, भूविस्थापितों की समस्याओं पर हुई चर्चा।
छत्तीसगढ़/कोरबा शुक्रवार को नवपदस्थ कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तुलाराम भारद्वाज से कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर, दुखराम सिंह श्याम एवं संगठन के पदाधिकारी योगेश अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कटघोरा अनुविभाग क्षेत्र में भूविस्थापितों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरा क्षेत्र भूविस्थापितों की गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जिसके चलते विभिन्न खदानों में लगातार आंदोलन भी हो रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने भूविस्थापितों के पुनर्वास, उचित मुआवजा, स्थायी रोजगार, वैकल्पिक रोजगार, फौती नामांतरण सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
इस पर नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तुलाराम भारद्वाज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि भूविस्थापितों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी तथा संबंधित मामलों का नियमानुसार गंभीरता से निराकरण कराया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सकारात्मक प्रयासों से क्षेत्र के भूविस्थापितों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।
