--:--

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्य स्मृति में बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

0
IMG-20260803-WA0002.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:

कोरबा/बांकीमोंगरा: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्य स्मृति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा अध्यक्ष संजय आजाद के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शांति नगर भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकमान्य तिलक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बताया गया कि लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 1 अगस्त को मनाई जाती है, किन्तु संगठनात्मक कारणों से इस वर्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकमान्य तिलक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी, महान राष्ट्रवादी, समाज सुधारक एवं प्रखर विचारक थे। उनका अमर उद्घोष—”स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा”—आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा, आत्मसम्मान और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता है।
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने लोकमान्य तिलक के आदर्शों, त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया तथा उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बांकीमोंगरा के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed