बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच।
शत्रुहन पटेल कि रिपोर्ट:
कोरबा/बांकीमोंगरा कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अरदा में एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पोरा पिता लक्ष्मण बिंझवार के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
