--:--

बांकीमोंगरा नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने विभिन्न स्थानों में फहराया तिरंगा।

0
IMG-20260816-WA0000.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा;

कोरबा/बांकीमोंगरा 15 अगस्त 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 15 कुधरीपारा के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर तिरंगा झंडा फहराया।
नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने सर्वप्रथम कुधरीपारा आंगनबाड़ी केंद्र, इसके पश्चात हमर क्लीनिक तथा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 शांतिनगर में पहुंचकर विधिवत ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधुसूदन दास ने कहा कि 15 अगस्त हमारे देश के गौरव, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश और समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी केंद्रों और हमर क्लीनिक जैसी संस्थाएं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद राकेश अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed