--:--

बांकीमोंगरा में शान से लहराया तिरंगा, विभिन्न स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण, पढ़ें खबर।

0
IMG-20260816-WA0002.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में जगह-जगह देशभक्ति का रंग देखने को मिला। नगर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्रेस क्लब सहित अनेक स्थानों पर गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा झंडा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

गजरा मैदान में नगर पालिका का मुख्य समारोह?
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा गजरा मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कर्मचारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

पालिका कार्यालय में सीएमओ ने फहराया तिरंगा
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो ने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान पार्षद प्रमोद सोना, पार्षद फणीधर कर्ष सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भाजपा मंडल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस?
भाजपा मंडल बांकीमोंगरा द्वारा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा, जिला मंत्री सतीश झा, महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, मंडल मंत्री रितेश अग्रवाल, गौरी केंवट, कविता यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम अग्रवाल, डॉ. जे.पी. चन्द्रा, हनुमान पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी फहराया तिरंगा?
स्मार्ट टेलर्स के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह, पार्षद राकेश अग्रवाल, पार्षद तालिका साहू, धनंजय सिंह, मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह कंवर, पूर्व एल्डरमैन परमानंद सिंह, बजरंग दास, श्रीमती पूजा महंत सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रेस क्लब बांकीमोंगरा में भी लहराया तिरंगा!
बांकीमोंगरा प्रेस क्लब में अध्यक्ष निशांत झा एवं संरक्षक मकसूद कुरैशी सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। पत्रकारों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

गजरा आंगनबाड़ी केंद्र में विकास झा ने किया ध्वजारोहण?
गजरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने तिरंगा फहराया। इस दौरान जिला मंत्री सतीश झा, मंडल मंत्री रितेश अग्रवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आसपास के नागरिक उपस्थित रहे।

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में उत्साह!
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी विद्यालय बांकीमोंगरा में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति!
ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बांकीमोंगरा में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्षद राजकुमारी, एल्डरमैन जितेन्द्र सिंह, व्यापारी प्रमोद अग्रवाल सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण!
नगर पालिका बांकीमोंगरा के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद मधुसूदन दास ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कुधरीपारा आंगनबाड़ी केंद्र, शांतिनगर आंगनबाड़ी केंद्र एवं हमर क्लीनिक में पहुंचकर तिरंगा फहराया और उपस्थित लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

रेस्ट हाउस चौक में गूंजा राष्ट्रगान!
बांकीमोंगरा के रेस्ट हाउस चौक में कांग्रेसजनों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान गूंजा और उपस्थित लोगों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी मनीराम देवांगन, प्रेस क्लब सचिव साबीर अंसारी, महिला कांग्रेस से पूजा महंत, संतोषी चौहान, छतबाई सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बांकीमोंगरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में एक ओर जहां तिरंगा शान से लहराया, वहीं दूसरी ओर देशभक्ति के गीतों, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा क्षेत्र देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं सार्वजनिक संस्थाओं ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed