बांकीमोंगरा के शक्ति चौक में बोर खनन से दूर होगी पानी की समस्या, वार्डवासियों ने पार्षद दिव्या कुर्रे का जताया आभार।
छत्तीसगढ़ /कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 09 अम्बेडकर नगर स्थित शक्ति चौक के पास स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पार्षद मत से यहां बोर खनन कार्य कराया गया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पिछले कई दशकों से न तो बोर की सुविधा उपलब्ध थी और न ही पानी की पर्याप्त व्यवस्था थी। जिसके चलते स्थानीय रहवासियों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब शक्ति चौक के पास बोर खनन होने से आसपास के लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस कार्य के लिए वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद सुश्री दिव्या कुर्रे का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को देखते हुए बोर खनन की पहल सराहनीय है।
पार्षद दिव्या कुर्रे के इस प्रयास से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि बोर से पर्याप्त पानी उपलब्ध होने पर क्षेत्र में पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।
