--:--

बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बांकीमोंगरा पेट्रोल पंप के सामने किया विरोध प्रदर्शन।

0
IMG-20260517-WA0012.jpg

अजीत चौधरी कि रिपोर्ट: बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बांकीमोंगरा पेट्रोल पंप के सामने किया विरोध प्रदर्शन।

छत्तीसगढ़/कोरबा देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की किल्लत से त्रस्त जनता की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय आजाद के नेतृत्व में बांकीमोंगरा स्थित पेट्रोल पंप के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर एक दिवसीय सांकेतिक ‘हल्लाबोल’ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसे हर मोर्चे पर विफल बताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमानंद सिंह ने वर्तमान भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों को आड़े हाथों लिया। वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय आजाद ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें पहले ही आम आदमी के बजट से बाहर थीं, और अब इसकी कृत्रिम किल्लत पैदा करके जनता को परेशान किया जा रहा है। यह सरकार केवल बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

वही बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष मधूसुदन दास ने कहा कि ईंधन की किल्लत के कारण किसानों, व्यापारियों और आम नौकरीपेशा लोगों को घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और रोजगार दोनों बर्बाद हो रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक होकर महंगाई कम करो”, “पेट्रोल-डीजल की किल्लत दूर करो” जैसे नारे लगाए।

सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य नहीं की गई और बढ़ती महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

वही पेट्रोल पंप पर ईंधन भराने आए आम नागरिकों ने भी कांग्रेस के इस प्रदर्शन का मूक समर्थन किया। लोगों का कहना था कि ईंधन की कमी के कारण रोज़मर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। इस सांकेतिक प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील पांडेय, फिरोज अनंत, ध्रुव यादव, बजरंग दास, लालू साहु, किशन महंत सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *