--:--

Breaking news: बांकीमोंगरा क्षेत्र के चाकाबुड़ा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 की मौत।

0
IMG-20260518-WA0006.jpg

अजीत चौधरी संवाददाता बांकीमोंगरा:Breaking news: बांकीमोंगरा क्षेत्र के चाकाबुड़ा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 की मौत।

छत्तीसगढ़/कोरबा कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत चाकाबुड़ा में आज सोमवार शाम लगभग 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाकीमोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए इस हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो स्थानीय युवकों की मौत हो गई। मृतकों के नाम प्रारंभिक तौर पर प्रकाश और बबलू बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना काफी भीषण थी। खबर बनाये जाने तक घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *